लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकीं

Updated at : 24 May 2016 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकीं

25 मई से पांच केंद्रों पर शुरू होगी वोटों की गिनती जिले में आठ चरणों में सभी 14 प्रखंडों की 187 पंचायतों में चुनाव संपन्न हो गया. जीत-हार के दावों के बीच अब सभी की निगाहें 25 मई से होनेवाली मतगणना पर टिक गयी है. मतगणना के लिए जिले के पांच स्थानों पर बज्रगृह बनाये […]

विज्ञापन

25 मई से पांच केंद्रों पर शुरू होगी वोटों की गिनती

जिले में आठ चरणों में सभी 14 प्रखंडों की 187 पंचायतों में चुनाव संपन्न हो गया. जीत-हार के दावों के बीच अब सभी की निगाहें 25 मई से होनेवाली मतगणना पर टिक गयी है. मतगणना के लिए जिले के पांच स्थानों पर बज्रगृह बनाये गये हैं. जिला मुख्यालय के अलावे वारिसलीगंज व रजौली में भी काउंटिंग सेंटर बने हैं. यहां वोटरों द्वारा किये गये फैसले की गिनती की जायेगी.

नवादा (नगर) : प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला वोटरों ने मतपेटी में बंद कर दिया है. 25 मई से मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी. जिले में आठ चरणों के तहत 14 प्रखंडों की 187 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराये गये हैं. लोगों की निगाह अब मतगणना पर टिकी हुई है.

गांव की सरकार के गठन को लेकर जो प्रयास प्रत्याशियों द्वारा किया गया, इसका प्रतिफल 25 तारीख से मिलने लगेगा. जिले के पांच स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. जिला मुख्यालय में केएलएस कॉलेज व गांधी इंटर स्कूल के अलावे रजौली के मथुरासिनी इंटर कॉलेज व रजौली इंटर स्कूल में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. वोटों की गिनती के लिए व्यापक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं.

जिला मुख्यालय के केएलएस कॉलेज में बनाये गये मतगणना केंद्र में कौआकोल, रोह, नरहट, काशीचक व सदर प्रखंड नवादा तथा गांधी इंटर स्कूल में हिसुआ व नारदीगंज की पंचायतों के वोटों की गिनती की जायेगी. रजौली में बनाये गये मतगणना केंद्र मथुरासिनी इंटर कॉलेज में अकबरपुर व गोविंदपुर तथा इंटर विद्यालय रजौली में मेसकौर, सिरदला व रजौली प्रखंडों की पंचायतों के वोटों की गिनती होगी. वारिसलीगंज के एसएन सिन्हा कॉलेज में बनाये गये मतगणना केंद्र में पकरीबरावां व वारिसलीगंज प्रखंडों की पंचायतों के मतों की गिनती होगी.

रात में नहीं होगी वोटों की गिनती

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ही वोटों की गिनती होगी. शाम ढलने के बाद वोटों की गिनती का काम रोक दिया जायेगा. जिले में जिस प्रकार से मतगणना की व्यवस्था की गयी है, जिससे सभी पंचायतों के रिजल्ट आने में पांच से सात दिन से भी अधिक का समय लगने की संभावना है.

अलग-अलग प्रखंडों में संख्या के अनुसार गिनती के काउंटर बनाये गये हैं. कई प्रखंडों के लिए अधिक तो कई प्रखंडों के लिए कम काउंटर बने हैं. मतगणना के लिए एक काउंटर पर पांच कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है. मतगणना कार्य में लगनेवाले कर्मचारी पंचायतवार बारी-बारी से वोटों की गिनती करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन