किसी को केला तो किसी को मिला बैंगन
Updated at : 22 Mar 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव. चिह्न का आवंटन हिसुआ : सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया़ चिह्न पाने के लिए सुबह से ही उम्मीदवारों की भीड़ प्रखंड कार्यालय पर उमड़ी रही़ उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ चिह्न लेने पहुंचते रहे़ सभी काउंटरों पर कतारें लगी रही़ चिह्न देने में बीडीओ […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. चिह्न का आवंटन
हिसुआ : सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया़ चिह्न पाने के लिए सुबह से ही उम्मीदवारों की भीड़ प्रखंड कार्यालय पर उमड़ी रही़ उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ चिह्न लेने पहुंचते रहे़ सभी काउंटरों पर कतारें लगी रही़
चिह्न देने में बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, एमओ मनोज कुमार, बीसीओ मुकुल कुमार, लेखापाल सतीश कुमार सहित अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए थे़ चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रतीक चिह्न को क्रमवार रूप से हरेक पंचायत के उम्मीदवारों को दिया गया़ गौरतलब हो कि पंचायत चुनाव के लिए मुखिया पद के लिए सबसे अधिक 29 प्रतीक चिह्न निर्धारित हैं.
इसमें से हरेक पंचायत में उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार आरोही क्रम में एक से प्रतीक चिह्न आवंटित किया गया़ मुखिया पद के लिए क्रमश: मोतियों की माला, ब्लैक बोर्ड, कलम व दावात, ईंट, पुल, बैंगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, कार, कैरम बोर्ड, गाजर, नेक टाई, रोड रोलर आदि का चिह्न पंचायत के उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से क्रमवार रूप से दिया गया़
उसी तरह वार्ड सदस्य के लिए निर्धारित पांच चिह्न में से उन्हें क्रमश: वायुयान, आलमीरा, कुल्हाड़ी, गुब्बारा व केला आवंटित किया गया़ सरपंच के लिए निर्धारित 21 चुनाव चिह्न में क्रमश: उम्मीदवार को स्टोव, मोटरसाइकिल, नल, बल्ब, जीप, काठगाड़ी, वैनस हाथ ठेला, लट्टू , हल, टमटम, टेलिफोन आदि आवंटित किया गया़ पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्धारित 10 चुनाव चिह्न में से क्रमवार रूप से छत का पंखा, नारियल, कंघा, चारपाई, कप व प्लेट, डोली, फ्रक, फ्राइन पैन, गैस सिलिंडर आवंटित किया गया़ पंच के लिए आयोग से निर्धारित पांच चुनाव चिह्न गुड़िया, चापाकल, कुर्सी, टार्च व ट्रैक्टर को क्रमवार रूप से दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




