नारदीगंज में पंचायत चुनाव को लेकर 70 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

Updated at : 22 Mar 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज में पंचायत चुनाव को लेकर 70 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

नारदीगंज : पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 70 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि होली नजदीक है. होली शांति व सदभाव के साथ मनाने के लिए लोगों से अपील […]

विज्ञापन
नारदीगंज : पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 70 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. यह जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने दी.
उन्होंने बताया कि होली नजदीक है. होली शांति व सदभाव के साथ मनाने के लिए लोगों से अपील की. होली के उपरांत पंचायत चुनाव है.
इस दौरान शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है. शराब पीकर हुड़दंग मचाने के साथ अशांति फैलानेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. वाहनों पर अश्लील गाना नहीं बजाने की चेतावनी दी गयी है.
इसकी शिकायत मिलने पर वाहनों के साथ डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा होली के साथ पंचायत चुनाव में असमाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान पैदा करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा,अगर किसी के माध्यम से अशांति भंग की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराया जाये ताकि समस्या का समाधान किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन