आज नवादा आयेंगे केंद्रीय मंत्री

नवादा कार्यालय : स्थानीय भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नवादा पहुंच रहे हैं. इस क्रम में वे मेसकौर प्रखंड की जल समस्याओं के समाधान को लेकर जिले के अधिकारियों से बातचीत करेंगे. बताया जाता है कि हर साल यहां के लोगों को पेयजल संकट से […]
नवादा कार्यालय : स्थानीय भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर नवादा पहुंच रहे हैं. इस क्रम में वे मेसकौर प्रखंड की जल समस्याओं के समाधान को लेकर जिले के अधिकारियों से बातचीत करेंगे. बताया जाता है कि हर साल यहां के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है.
पूरे साल पानी के संकट का सामना कर रहे लोगों को गरमी के दिनों में फजीहत हो जाती है. पता चला है कि जनवरी में मंत्री ने मेसकौर में एक बैठक कर अधिकारियों को पेयजल संकट के समाधान का निर्देश दिया था. इसके लगभग दो माह बीत चुके हैं. बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. बताया जाता है मंत्री रविवार को जिले के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. यह जानकारी इनके स्थानीय प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




