इंदिरा आवास बनाने में लायें तेजी : बीडीओ
Updated at : 19 Mar 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के इंदिरा आवास लाभुकों का कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में किया गया. प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यशाला में लाभुकों को इंदिरा आवास बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सत्र 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 के लाभुकों के साथ हुए वर्कशॉप […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के इंदिरा आवास लाभुकों का कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में किया गया. प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यशाला में लाभुकों को इंदिरा आवास बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सत्र 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 के लाभुकों के साथ हुए वर्कशॉप में बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि दिये गये राशि के किस्तों के अनुसार भवन निर्माण कार्य को पूरा करे.
उन्होंने कहा कि द्वितीय किस्त की राशि मिलने के बाद जो लाभुक दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लेता है उन्हें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत दो हजार रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार भी दिया जाता है. जानकारी हो कि इंदिरा आवास के लिए 75 हजार रुपये तीन किस्तों में लाभुकों को दिये जाते हैं. कार्यशाला में इंदिरा आवास सहायक संतू कुमार व लेखा सहायक राहुल कुमार आदि भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




