जन-जन तक पहुंचेंगी विकास योजनाएं

नवादा (नगर) : जिला जदयू कार्यकारिणी की पहली बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन प्रभारी राजेश कुमार उर्फ राजू यादव व पूर्व विधायक कौशल यादव मौजूद रहे. बैठक की शुरुआत जदयू कार्यालय के उद्घाटन के साथ की गयी. बैठक में मुख्यमंत्री के सात निश्चयों सहित विकास योजना को जन-जन तक […]
नवादा (नगर) : जिला जदयू कार्यकारिणी की पहली बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन प्रभारी राजेश कुमार उर्फ राजू यादव व पूर्व विधायक कौशल यादव मौजूद रहे.
बैठक की शुरुआत जदयू कार्यालय के उद्घाटन के साथ की गयी. बैठक में मुख्यमंत्री के सात निश्चयों सहित विकास योजना को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी. जदयू कार्यालय में जनशिकायत कोषांग का गठन किया. इसके लिए प्रत्येक दिन पार्टी कार्यालय में दो पदाधिकारियों को रहना तय किया गया. बैठक में प्रखंड में कार्य को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई.
वैसे प्रखंड जहां अध्यक्ष नहीं है वहां अध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया. पार्टी का विस्तार पंचायत व गांव स्तर पर हो इसको लेकर चर्चा हुई. बैठक में जिला प्रवक्ता रामबालक चौहान सहित सभी प्रमुख जिला कमेटी के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




