पुराने के साथ नये प्रत्याशियों ने भी किये नामांकन

Updated at : 17 Mar 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने के साथ नये प्रत्याशियों ने भी किये नामांकन

पकरीबरावां में मुखिया पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने परचे भरे पकरीबरावां : बुधवार को कई उम्मीदवारों ने ढोल बाजे के साथ पहुंच कर नामांकन के परचे दाखिल किये. पकरीबरावां दक्षिणी के पूर्व मुखिया तेतरी देवी सहित उपमुखिया मनोज कुमार की पत्नी सुशीला देवी व पकरीबरावां दक्षिणी के पंचायत समिति सदस्य फारूक आजम की बहन […]

विज्ञापन
पकरीबरावां में मुखिया पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने परचे भरे
पकरीबरावां : बुधवार को कई उम्मीदवारों ने ढोल बाजे के साथ पहुंच कर नामांकन के परचे दाखिल किये. पकरीबरावां दक्षिणी के पूर्व मुखिया तेतरी देवी सहित उपमुखिया मनोज कुमार की पत्नी सुशीला देवी व पकरीबरावां दक्षिणी के पंचायत समिति सदस्य फारूक आजम की बहन आईशा खान ने मुखिया पद के लिए व उतरी पंचायत से रूवाना खातुन मुखिया पद के लिए नामांकन के परचे दाखिल किये.
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दक्षिणी से कृष्ण कुमार चंचल की पत्नी कुमारी नीतु गुप्ता जनसर्मथकों के साथ नामांकन करने पहुंची. इस दौरान धमौल पंचायत से मुखिया सुनैना देवी, संजय प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, जमालउद्दीन, सोनी देवी ने भी नामांकन के परचे भरे. निर्वाचित अधिकारी सह बीडीओ रवि जी ने बताया कि मुखिया पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने परचे भरे, जिसमें 30 पुरुष व 19 महिलाएं शामिल हैं.
पंचायत समिति पद के लिए 49 प्रत्याशियों ने परचे भरे, जिसमें 26 पुरुष व 23 महिलाओं ने परचे भरे़ सरपंच पद के लिए 32 प्रत्याशियों ने परचे भरे. इसमें 19 पुरुष व 13 महिलाओं ने परचे भरे़ इसी तरह पंच पद के लिए 62 प्रत्याशियों ने परचे भरे, जिसमें 22 पुरुष व 40 महिलाएं है़ वार्ड सदस्य के लिए 210 प्रत्याशियों ने परचे भरे, जिसमें 100 पुरुष व 110 महिलाएं शामिल है़
सर्मथकों ने प्रत्याशियों को पूरे बाजार व अपने-अपने गावों में धुमा कर ढोल नगाड़े के साथ प्रत्याशी को रंग-गुलाल लगा कर जीत का आश्वासन दिया. धमौल पंचायत में मुखिया पद के लिए तीन महिला व चार पुरुष ने परचे भरे. ढोढा पंचायत में मुखिया पद के लिए मात्र एक महिला ने नामांकन किया. गुलनी पंचायत में मुखिया पद के लिए दो पुरुषों व दो महिलाओं ने परचे भरे. बेल्खुंडा पंचायत में मुखिया पद के लिए सीर्फ दो पुरुषों ने नामांकन किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन