हिसुआ में तीन ने लिये नाम वापस, 12 हुए रद्द
Updated at : 16 Mar 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ : प्रखंड में पहले चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद फाइनल प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है़ जांच, छटनी के बाद सूची तैयार करने और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया में विभिन्न कोषांगों के अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को व्यस्त रहे़ बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अब चुनाव चिह्न […]
विज्ञापन
हिसुआ : प्रखंड में पहले चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद फाइनल प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है़ जांच, छटनी के बाद सूची तैयार करने और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया में विभिन्न कोषांगों के अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को व्यस्त रहे़
बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अब चुनाव चिह्न आवंटन की तैयारी हो चुकी है, जिला से अनुमोदन के बाद प्रत्याशियों को चिह्न अावंटित कर दिया जायेगा़ बीडीओ ने बताया कि कुल 686 उम्मीदवार अब मैदान में हैं. तीन ने नाम वापस लिये हैं और 12 का नामांकन रद्द हुआ है़
कुल 691 ने नामांकन दाखिल किया था़ मुखिया पद के बगोदर पंचायत से उम्मीदवार शशिकमल ने, छतिहर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य प्रियव्रत कुमार ने व पचाढ़ा से वार्ड सदस्य वसंत चौधरी ने नाम वापस लिया है़ मुखिया व सरपंच पद के लिए किसी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है़ सरपंच के लिए नाम भी किसी ने वापस नहीं लिया़ तुंगी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी का नामांकन रद्द हुआ़ पंच के लिए बगोदर से एक कैथिर से एक, चितरघटी से एक, सोनसा से एक, छतिहर के एक का नामांकन रद्द हुआ, जबकि वार्ड सदस्य के लिए कुल छह के नामांकन रद्द हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




