22 से पहले निबटा लें अपना जरूरी काम, छह दिन बंद रहेंगे बैक

Updated at : 16 Mar 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
22 से पहले निबटा लें अपना जरूरी काम, छह दिन बंद रहेंगे बैक

नवादा (सदर) : सरकारी छुट्टियों के कारण जिले के सभी बैंक 22 मार्च से छह दिन तक लगातार बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से संबंधित कार्य 19 मार्च तक ही निबटा लेने का प्रयास करें. 20 मार्च को संडे की छुट्टी, 21 मार्च को एक दिन बैंक खुलेंगे और 22 मार्च से लेकर 27 मार्च […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : सरकारी छुट्टियों के कारण जिले के सभी बैंक 22 मार्च से छह दिन तक लगातार बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से संबंधित कार्य 19 मार्च तक ही निबटा लेने का प्रयास करें. 20 मार्च को संडे की छुट्टी, 21 मार्च को एक दिन बैंक खुलेंगे और 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक लगातार बैंकों में छुट्टी रहने के कारण सभी कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

22 मार्च को बिहार दिवस को लेकर बैंक बंद रहेंगे. 23 व 24 मार्च होली की छुट्टी होगी. 25 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बैंकों के ताले नहीं खुलेंगे. 26 मार्च चौथा शनिवार व 27 मार्च रविवार के कारण बैंक बंद रहेगा. लोगों को मार्च क्लोजिंग के कारण लगातार छह दिनों तक बैंक बंदी का असर काफी प्रभावित करेगा. इसके चलते बड़े पैमाने पर क्लियरिंग में देरी व एटीएम में पैसा खत्म होने की समस्या भी उत्पन्न होगी. बैंक से संबंधित कार्य ग्राहक छुट्टी से पहले निबटा लें तो उनके लिए बेहतर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन