सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ निबंधन कार्यालय

Updated at : 15 Mar 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ निबंधन कार्यालय

नवादा (सदर) : जिला निबंधन कार्यालय नवादा व रजौली में बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कंप्यूटर रूम, प्रधान सहायक यम सहित अन्य स्थलों पर बिचौलियों पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाये गये हैं. जिला निबंधन पदाधिकारी जैनुउद्दीन अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : जिला निबंधन कार्यालय नवादा व रजौली में बिचौलियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कंप्यूटर रूम, प्रधान सहायक यम सहित अन्य स्थलों पर बिचौलियों पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाये गये हैं.
जिला निबंधन पदाधिकारी जैनुउद्दीन अंसारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से तथा कार्यालय में बिचौलियों की इंट्री पर रोक लगाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि नवादा में पांच व रजौली में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी. गौरतलब है कि जिला निबंधन कार्यालय में भूमि व मकानों का निबंधन कराने के लिए आनेवाले लोगों को बिचौलियों का शिकार होना पड़ता था. इस व्यवस्था के बाद कार्यालय परिसर में क्रेता विक्रेता के अलावे अन्य बिचौलियों की भीड़ नहीं देखी जाती है. इस व्यवस्था से अपराध पर भी अंकुश लगेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन