पहले चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों की रही भीड़

Updated at : 10 Mar 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों की रही भीड़

नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन हिसुआ जिला पर्षद क्षेत्र पूर्वी से अजय कुमार व संजय सिंह व हिसुआ पश्चिमी से बेबी देवी, शंकर कुमार, कुमार गौरव, अभय कुमार व यदुनंदन महतो ने नामांकन किया. पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करनेवाले प्रत्याशियों […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन हिसुआ जिला पर्षद क्षेत्र पूर्वी से अजय कुमार व संजय सिंह व हिसुआ पश्चिमी से बेबी देवी, शंकर कुमार, कुमार गौरव, अभय कुमार व यदुनंदन महतो ने नामांकन किया. पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करनेवाले प्रत्याशियों व उसके समर्थकों की भीड़ देखी गयी.
चौथे चरण के लिए भी बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया. कौआकोल जिला पर्षद क्षेत्र 25 से एक प्रत्याशी यदुनंदन यादव ने नामांकन पत्र भरा. नामांकन प्रक्रिया को लेकर समर्थक पूरे उत्साह के साथ प्रत्याशियों के साथ हौसला बढ़ाते दिखे. हिसुआ पूर्वी जिला पर्षद क्षेत्र से कुल 10 प्रत्याशियों ने व हिसुआ पश्चिमी जिला पर्षद क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सदर एसडीओ सहित एआरओ नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यस्त दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन