नारियों जागो, अपने को पहचानो

Updated at : 09 Mar 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
नारियों जागो, अपने को पहचानो

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस. महिला सशक्तीकरण पर हुए कई कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग व महिला विकास निगम द्वारा बढ़ता बिहार, बनता बिहार कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में किया गया. महिलाओं के बीच कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से कराया गया. […]

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस. महिला सशक्तीकरण पर हुए कई कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग व महिला विकास निगम द्वारा बढ़ता बिहार, बनता बिहार कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में किया गया. महिलाओं के बीच कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से कराया गया.
नवादा (नगर) : महिलाएं अपने आप को पहचाने. यदि वह मजबूत होंगी तो पूरा परिवार मजबूत होगा. नेतृत्व करनेवाली महिलाएं ही परिवार का संचालन सही ढ़ंग से कर सकती है. ये बातें अपर समाहर्ता महर्षि राम ने महिला दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कहीं.
समाज कल्याण विभाग व महिला विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नगर भवन में एडीएम महर्षि राम, बाल संरक्षण इकाई के गीतांजलि प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वीणा प्रसाद, आइसीडीएस के मोहम्मद कबीर, परियोजना पदाधिकारी ब्रजेश चंद्र सुधाकर, डीपीआरओ परिमल कुमार ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में एडीएम ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों से अधिक महिलाएं ही सताती है. सास, ननद जैसे रिस्तों से हट कर महिलाएं एक-दूसरे का सम्मान करें, तभी परिवार व समाज आगे बढ़ेगा. उन्होंने आर्थिक, शैक्षणिक व विचारों से महिलाओं को सशक्त होने की बात कही. कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता वीणा प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक आजादी देकर ही समाज में सही स्थान दिलाया जा सकता है.
नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता कृष्ण मुरारी ने महिलाओं से जुड़े कई कानूनों की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं संकल्प शक्ति, निर्णय शक्ति, परख शक्ति, सहन शक्ति, समझ शक्ति, सामना करने की शक्ति, पवित्रता की शक्ति, बातों को समेटने की शक्ति के बल पर काफी आगे बढ़ सकती है. कार्यक्रम में एकांकी के माध्यम से महिला हिंसा के कारणों पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थिति महिलाओं से आपस में घरेलू हिंसा रोकने के लिए एकजुट होने की बात कही. नाटक में बिंदिया के माध्यम से काली होने की प्रताड़ना, बेटी जन्म लेने पर प्रताड़ना, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर मुद्दों पर कटाक्ष किया गया. कार्यक्रम में वीणा मिश्रा ने मंगलगान प्रस्तुत किये.
परियोजना पदाधिकारी ब्रजेश चंद्र सुधाकर द्वारा महिला विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. डीपीआरओ परिमल कुमार ने महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें प्रश्नों का जवाब देनेवाली महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार भी हाथोंहाथ पर मंच पर दिलाया गया. चंद्रभानु देवी, अनुप्रिया, कुंति देवी आदि को सही जवाब पर पुरस्कार मिला. महिला हेल्पलाइन की पूनम कुमारी ने आये अतिथियों का स्वागत किया. हेल्पलाइन की राज कुमारी देवी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया. कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन