गरीब बच्चे को मुफ्त में दी जायेगी कंप्यूटर की ट्रेनिंग

यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड डीटीपी की देगी ट्रेनिंग नवादा (नगर) : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पर्षद क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर के डीटीपी प्रशिक्षण के लिए नये केंद्र की शुरुआत की गयी. यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड द्वारा यह कोर्स बच्चों काे कराया जायेगा. 60 बच्चों को यह ट्रेनिंग दी जानी […]
यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड डीटीपी की देगी ट्रेनिंग
नवादा (नगर) : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पर्षद क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर के डीटीपी प्रशिक्षण के लिए नये केंद्र की शुरुआत की गयी. यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड द्वारा यह कोर्स बच्चों काे कराया जायेगा. 60 बच्चों को यह ट्रेनिंग दी जानी है. केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस योजना के तहत शहरी गरीब बच्चों को यह प्रशिक्षण दिया जाता है.
संस्था के संचालक शशि कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में रहनेवाले बीपीएल व अन्य गरीब बच्चों को डीटीपी कोर्स कराया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए नगर पर्षद के नगर मिशन प्रबंधक तरुण कुमार व शशिकांत सिंह ने कहा कि यह काफी बेहतर योजना है.
इसके तहत विद्यार्थियों को न केवल ट्रेनिंग मिलेगी बल्कि एनसीवीटी संस्थान से प्राप्त सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. ट्रेनिंग के बाद विद्यार्थियों को सही प्लेसमेंट कराने का काम भी संस्था द्वारा किया जायेगा. ट्रेनिंग देने का काम शिक्षक अजीत कुमार व शिवेंद्र कुमार करेंगे. ट्रेनिंग ले रहे रानी कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, मंटु रजक व सौरभ आनंद आदि ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी गयी यह योजना काफी बेहतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




