46 शिक्षकों को शोकॉज

Updated at : 03 Mar 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
46 शिक्षकों को शोकॉज

लापरवाही. वीक्षक के रूप में ज्वाइन नहीं की थी ड्यूटी नवादा (नगर) : इंटर की परीक्षा को स्वच्छ व कदाचारमुक्त बनाने को लेकर शिक्षा विभाग के अलावे जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं. गृह विभाग के प्रधान सचिव व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के संयुक्त आदेश पर चुनाव प्रक्रिया की तरह […]

विज्ञापन

लापरवाही. वीक्षक के रूप में ज्वाइन नहीं की थी ड्यूटी

नवादा (नगर) : इंटर की परीक्षा को स्वच्छ व कदाचारमुक्त बनाने को लेकर शिक्षा विभाग के अलावे जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रियता से जुटे हुए हैं. गृह विभाग के प्रधान सचिव व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के संयुक्त आदेश पर चुनाव प्रक्रिया की तरह परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की नियुक्ति रैंडेमाइजेशन के आधार पर करने का निर्देश दिया गया था.

जिला प्रशासन द्वारा वीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति एनआइसी द्वारा किये गये रैंडेमाइजेशन के आधार पर किया गया. लेकिन इसके बावजूद जिले के इंटर विद्यालयों के 20 शिक्षक व प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के 26 शिक्षकों ने परीक्षा में वीक्षक के रूप में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की.

जिला स्तर पर तैयार किये गये प्रतिनियुक्ति के आधार पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करनेवाले शिक्षकों पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के नियमों के अनुसार सभी वीक्षकों पर कानूनी व विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा गया है. यदि शिक्षकों पर आरोप प्रमाणित होता है तो विभाग कार्रवाई करेगी. इंटर विद्यालय के वैसे 20 शिक्षक जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया वे इस प्रकार है.

इंटर विद्यालय लाल बिगहा के पंकज कुमार, गांधी इंटर स्कूल के अनिल कुमार, इंटर विद्यालय ओखरिया के रामविलास प्रसाद, इंटर विद्यालय रानीगंज के अपर्णा लोहिनी, इंटर विद्यालय ओखरिया के मोहम्मद मुस्तफा, बापू इंटर विद्यालय पांडेयगंगौट के संदीप कुमार, इंटर विद्यालय नारदीगंज के स्वाति कुमारी, इंटर विद्यालय डुमरावां के जितेंद्र कुमार, इंटर विद्यालय ओड़ो के पंकज कुमार, गांधी इंटर स्कूल के तसनीमुदौल्लाह, गांधी इंटर स्कूल के राकेश बिहारी पांडेय, इंटर विद्यालय डुमरावां के रविशंकर प्रसाद, गांधी इंटर स्कूल के प्यारे लाल कुमार, इंटर विद्यालय ओखरिया के राशिद जेया, बीकेसाहू इंटर विद्यालय के विक्रम आनंद, इंटर विद्यालय कुटरी के एजाज अहमद, इंटर विद्यालय हिसुआ के माधो कुमार, इंटर विद्यालय सुघड़ी के दिनेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललन कुमार. इसी प्रकार प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के वैसे शिक्षक जिन्होंने ड्यूटी ज्वाइंन नहीं की वे इस प्रकार हैं.

प्राथमिक विद्यालय रूस्तमपुर के उषा राय, प्राथमिक विद्यालय टीका बिगहा के अजीत कुमार, प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी वारिसलीगंज के अरविंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर के मीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा के अशोक कुमार, मध्य विद्यालय पक्षियाडीह के संजय कुमार, मध्य विद्यालय हिसुआ की प्रमीला, मध्य विद्यालय बड़राजी के शिवबालक पासवान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्वनाथपुर के राजकुमार प्रसाद सिन्हा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंदापुर की सुनैना कुमारी,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोमन बिगहा की गीता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घंगोली के उमाशंकर प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मियां बिगहा के त्रिभुवन भास्कर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिउरी के हजारी रजक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुआ रामपुर के केबीलेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरकटा के राम प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्की के नैय्यर आलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भट्ट बिगहा के मसूदन राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनारपुर के ललन कुमार, नवसृजित विद्यालय बलवापुर के नरेंद्र कुमार सिन्हा, माध्यमिक विद्यालय सलैया के मोहम्मद अयुब व अनिल कुमार, माध्यमिक विद्यालय फुलडीह के मशरूर आलम वारसी के खिलाफ शोकॉज नोटिस भेजा गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद ने कहा कि ड्यूटी ज्वाइन नहीं करनेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है. स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं आने पर निलंबन की कार्रवाई सभी उक्त शिक्षकों पर की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन