दो फर्जी परीक्षार्थी सहित चार धराये
Updated at : 02 Mar 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

इंटर परीक्षा में कदाचारमुक्त कराने को लेकर जिले के आलाधिकारी सख्ती तो बरत रहे हैं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कमरे के साथ अन्य उपाय किये गये हैं़ फिर भी नकल करने से परीक्षार्थी बाज नहीं आ रहे हैं. नवादा (नगर) : इंटर परीक्षा में मंगलवार को जिला प्रशासन की सख्ती देखने को मिली. परीक्षा के […]
विज्ञापन
इंटर परीक्षा में कदाचारमुक्त कराने को लेकर जिले के आलाधिकारी सख्ती तो बरत रहे हैं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कमरे के साथ अन्य उपाय किये गये हैं़ फिर भी नकल करने से परीक्षार्थी बाज नहीं आ रहे हैं.
नवादा (नगर) : इंटर परीक्षा में मंगलवार को जिला प्रशासन की सख्ती देखने को मिली. परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों से दो फर्जी परीक्षार्थी व दो नकलचियों को पकड़ा गया. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, कादिरगंज से दूसरे के बदले में परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. वहीं एक नकलची को भी परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया.
इधर, कन्या मध्य विद्यालय रजौली से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया. मंगलवार को शिक्षाविभाग के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडी) कल्याणी कुमारी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. डीइओ गोरख प्रसाद के साथ उन्होंने मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, राजकीय कन्या इंटर विद्यालय, गांधी इंटर स्कूल, आरएमडब्लू कॉलेज, ज्ञान भारती, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर आदि परीक्षा केंद्रों का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया. बाद में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की स्थिति की जानकारी भी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




