रेप के आरोपी विधायक समर्थकों की दबंगई, फारेंसिक जांच टीम को लौटाया

पटना : आज ही पार्टी से निलंबित हुये और दुष्कर्म के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ के समर्थकों ने फारेंसिक टीम को जांच करने से रोक दिया. बिहार पुलिस की फारेंसिक टीम विधायक के घर जांच के लिये गई थी जहां विधायक समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कि और इतना हल्ला मचाया कि टीम को […]
पटना : आज ही पार्टी से निलंबित हुये और दुष्कर्म के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ के समर्थकों ने फारेंसिक टीम को जांच करने से रोक दिया. बिहार पुलिस की फारेंसिक टीम विधायक के घर जांच के लिये गई थी जहां विधायक समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कि और इतना हल्ला मचाया कि टीम को बैरंग लौटना पड़ा. फारेंसिक टीम में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पांच पुलिसकर्मियों को इस जांच के लिये विधायक के घर भेजा गया था. विधायक के घर के सामने समर्थकों की इतनी भीड़ जमा हो गयी कि पुलिस को वहां से लौटना ही बेहतर फैसला लगा.
हालांकि टीम ने घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी और बिना जांच किये वहां से लौट आयी. जब टीम वहां पहुंची तो पहले से मौजूद विधायक समर्थकों ने टीम से फारेंसिक जांच के आदेश की कॉपी मांगी और टीम को अंदर जाने से रोक दिया. टीम के साथ पूरी दबंगई पर उतरे समर्थकों के तेवर को देखते हुये टीम ने वहां से रवाना होने में ही अपनी भलाई समझी. ज्ञात हो कि एक महिला ने बर्थ डे का बहाना बनाकर एक नाबालिग लड़की को विधायक के हाथों तीस हजार में बेच दी. महिला सुलेखा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विधायक ने पीड़ित लड़की के साथ रात भर ब्लू फिल्म देखी और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. लड़की ने जब विधायक की उम्र का हवाला दिया तो विधायक ने जान से मारने की धमकी के साथ बॉडीगार्ड से भी बलात्कार करवा देने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




