नवादा सदर अस्पताल में बिजली गुल, ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, ओपीडी-एक्स-रे सेवाएं प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल नवादा की तस्वीर

Nawada News : मुहर्रम के बीच बिजली कटौती का खामियाजा, अस्पताल की सेवाएं हुईं प्रभावित. सदर अस्पताल में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण ओपीडी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. बिजली नहीं रहने से कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए. मुहर्रम के त्योहार को लेकर शहर में लगातार बिजली कटौती की गई. इसी का असर नवादा सदर अस्पताल में भी देखने को मिला. घंटों तक बिजली नहीं रहने से अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित हो गईं. ओपीडी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी विभाग का काम प्रभावित रहा, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

अस्पताल परिसर में बिजली गुल होने के बावजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करते नजर आए. हालांकि कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा. वहीं अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कई कार्यालयों में इनवर्टर की सुविधा नहीं होने से कामकाज भी प्रभावित हुआ. जानकारी के अनुसार, गया ग्रिड स्टेशन से जुड़े फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली संकट बना रहा. हालांकि अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद समय पर बिजली उपलब्ध नहीं हो सकी. देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद अस्पताल की सेवाएं सामान्य हो सकीं.

जनरेटर था, लेकिन तकनीकी खराबी से नहीं हो सका चालू

अस्पताल प्रबंधक गुलशन आलम ने बताया कि बिजली कंपनी के डॉक्टर कॉलोनी फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी. अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध था, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे तुरंत चालू नहीं किया जा सका. बाद में बिजली बहाल होने के साथ ही अस्पताल की सेवाएं फिर से सामान्य कर दी गईं.

Also Read : सब्जी तोड़ने को लेकर बवाल, नवादा में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन