सब्जी तोड़ने को लेकर बवाल, नवादा में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : सब्जी तोड़ने पर खूनी संघर्ष! चचेरे भाई की पिटाई से युवक की मौत. मामले की जांच में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के पार्वती गांव में खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक 32 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पार्वती गांव की है. जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय रितेश कुमार खेत में लगी सब्जियां तोड़ रहे थे. इसी दौरान उनके चचेरे भाई ने इसका विरोध किया. बात बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट में बदल गई. इस दौरान लाठी-डंडे चलने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पार्वती मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. हालांकि इलाज के दौरान रितेश ने दम तोड़ दिया. शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक रितेश अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे.

मौत के बाद गांव में मातम

उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. रजौली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है. आवेदन मिलने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोविंदपुर में पानी की सप्लाई ठप, 50 हजार गैलन क्षमता वाली जलमीनार बंद, पांच वार्डों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन