जिले की मंडी में आज का भाव : टमाटर 80 और नींबू 160 के पार, अरहर दाल की कीमतों ने बिगाड़ा किचन का बजट
नवादा के बाजारों में सब्जियों और अनाज की कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है.
Nawada News : मनोज मिश्रा की रिपोर्ट. नवादा के बाजारों में सब्जियों और अनाज की कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है. टमाटर 80 रुपये और नींबू 160 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जिससे किचन का जायका फीका पड़ने लगा है. वहीं, किराना बाजार में अरहर दाल 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच चुकी है. अगर आप आज बाजार जाकर हफ्ते भर की सब्जी या राशन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की यह ग्राउंड रिपोर्ट जरूर देख लें. सटीक भाव पता होने से आप न सिर्फ सही मोलभाव कर सकेंगे, बल्कि अपने बजट को भी बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे.
सब्जियों के ताजा भाव
- नींबू: 160 रुपये
- लहसुन: 130 रुपये
- अदरक: 120 रुपये
- टमाटर: 80 रुपये
- गोभी: 60 रुपये
- खीरा: 60 रुपये
- हरी मिर्च: 50 रुपये
- बैंगन: 40 रुपये
- प्याज: 30 रुपये
- लौकी (कद्दू): 20 रुपये
- भिंडी: 20 रुपये
- आलू: 16 रुपये
अनाज और दालों के ताजा भाव
- अरहर दाल: 11,200 – 11,300 रुपये
- मूंग दाल: 7,800 – 8,450 रुपये
- चना दाल: 7,250 – 8,450 रुपये
- मसूर दाल: 6,300 – 6,750 रुपये
- सरसों: 5,400 – 5,850 रुपये
- चावल (साधारण): 3,000 – 4,800 रुपये
- गेहूं: 2,350 – 2,500 रुपये
- मक्का: 1,900 – 2,075 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PRANJAL PANDEY
मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










