सीवान में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया 'खतरनाक' अलर्ट

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

सीवान में आज भारी बारिश(सांकेतिक तस्वीर)

Siwan Weather Update: सीवान में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि वो अधिक आवश्यक हो तभी घर से निकलें.

विज्ञापन

Siwan Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आज सीवान सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी ताज़ा चेतावनी के अनुसार सीवान में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Siwan mein Monsoon ki Entry: सीवान में मौसम ने अचानक क्यों बदला है?

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसून ट्रफ लाइन के कारण उत्तर बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी वजह से सीवान में बादल घिर आए हैं और तेज बारिश के आसार बन गए हैं.

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट देखने के लिए क्लिक करें

Siwan Today Weather: सीवान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी रविवार को सीवान के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहेंगे.गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो आज से सीवान में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं. सीवान में 28 जून दिन रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Bihar Weather News: मानसून की बढ़ेगी सक्रियता

मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 36–37°C व न्यूनतम तापमान 26–27°C रहने की संभावना है.इस दौरान हवा की रफ्तार 15–25 किमी/घंटा तक रह सकती है.आर्द्रता अधिक रहने से उमस महसूस हो सकती है.

Siwan Rain Alert: सीवान में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीवान में सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि वज्रपात और तेज हवाओं का भी खतरा बना हुआ है. लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक सीवान और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan News: लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

प्रशासन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें. सीवान में यह बारिश जहां एक ओर गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर सतर्कता भी जरूरी हो गई है.

सीवान में बारिश के दौरान क्या सावधानी बरतें?

  • खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों
  • बिजली चमकने के समय घर के अंदर रहें
  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • किसानों और मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

Also Read: siwan news: 28 जून को सीवान सदर अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन