आइसा ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला
Updated at : 26 Jan 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया गया व रोहित बेमूला की मौत के लिए जिम्मेवार केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का प्रजातंत्र चौक के समीप पुतला चौक फूंका गया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, हैदराबाद विश्वविद्यालय में […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया गया व रोहित बेमूला की मौत के लिए जिम्मेवार केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का प्रजातंत्र चौक के समीप पुतला चौक फूंका गया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्र हत्या के लिए जिम्मेदार केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री व विद्यार्थी परिषद के नेताओं को गिरफ्तार करने व शिक्षा के क्षेत्र में भगवाकरण को बंद करने की मांग कर रहे थे.
छात्रों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक काॅमरेड विपुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर रोहित बेमूला को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने को विवश किया गया. इस घटना में स्मृति इरानी, बंडारू दत्तात्रेय मुख्य रूप से जिम्मेवार है. मौके पर नवलेश, अखिलेश, राकेश, सनोज, विपिन सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




