टैक्स जमा करने के लिए मची होड़
Updated at : 24 Jan 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद जिले भर के ईंट भट्ठा मालिकों की नींद टूटी नवादा (सदर) : शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार ने ईंट भट्ठा मालिकों के साथ मीटिंग आयोजित कर सरकारी चालान जमा करने का निर्देश दिया था. डीएम के फरमान के बाद ईंट भट्ठा मालिकों में टैक्स जमा करने की होड़ मच गयी […]
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के बाद जिले भर के ईंट भट्ठा मालिकों की नींद टूटी
नवादा (सदर) : शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार ने ईंट भट्ठा मालिकों के साथ मीटिंग आयोजित कर सरकारी चालान जमा करने का निर्देश दिया था. डीएम के फरमान के बाद ईंट भट्ठा मालिकों में टैक्स जमा करने की होड़ मच गयी है.
सहायक खनन निदेशक द्वारा जिले भर के विभिन्न थानों में टैक्स जमा नहीं करनेवाले ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी जा रही है. शुक्रवार को डीएम ने जिले भर के लगभग डेढ़ सौ से अधिक भट्ठा मालिकों के साथ बैठक कर 31 जनवरी तक सभी बकाये सरकारी राजस्व का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. तय समय सीमा के बाद राजस्व भुगतान नहीं करने वाले ईंट भट्ठा मालिकों की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली जायेगी. डीएम के इस निर्देश के बाद सरकारी राजस्व का चालान जमा करने को लेकर ईंट भट्ठा मालिकों में होड़ मच गयी है.
शनिवार को जिला खनन कार्यालय में जिले भर के कई भट्ठा मालिक रुपये जमा करने पहुंचे. जिले भर में सभी 240 भट्ठा मालिकों से बकाये, खनन शुल्क, सेलटैक्स आदि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था. कई नोटिस के बाद भी उनके द्वारा समय पर चालान जमा नहीं करने के बाद खनन विभाग ने 150 से अधिक मालिकों पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज कराने व डीएम के निर्देश के बाद सरकारी राजस्व जमा करने की होड़ मच गयी है.
राजस्व जमा होने की संभावना बढ़ी
सरकारी राजस्व जमा नहीं करनेवाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ खनन विभाग द्वारा अभियान चला कर एफआइआर किया जा रहा था. डीएम के निर्देश के बाद ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा सरकारी राजस्व जमा करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गयी है. जल्द ही सभी बकाये राजस्व जमा होने की संभावना है.
मनोज कुमार मिश्रा, सहायक खनन निदेशक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




