Motorola Edge 60 Stylus हुआ सस्ता, जानें कहां और क्या मिल रहा ऑफर

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस / फोटो- मोटोरोला
Motorola के सस्ते Edge 60 Stylus मॉडल को अब और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. Amazon पर इस मॉडल पर बैंक ऑफर्स के साथ एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिससे ग्राहक बड़ी बचत कर सकते हैं. जानिए ऑफर डिटेल्स.
Motorola का मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus अब Amazon पर पहले से कम कीमत में उपलब्ध है. इस फोन को लॉन्च के समय ₹22,999 में पेश किया गया था, लेकिन अब यह डिस्काउंट के साथ सस्ती कीमत पर मिल रहा है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक और कार्ड ऑफर्स के जरिए ग्राहक और भी एक्स्ट्रा छूट का फायदा उठा सकते हैं. यह स्मार्टफोन बड़े pOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें बिल्ट-इन स्टाइलस मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है.
Motorola Edge 60 Stylus पर शानदार डील
Motorola Edge 60 Stylus को लॉन्च के समय ₹22,999 में पेश किया गया था, लेकिन अब यह Amazon पर ₹20,387 की डिस्काउंटेड कीमत में मिल रहा है. यानी सीधे ₹2,612 की छूट मिल रही है. इसके अलावा, बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के जरिए ग्राहक ₹1,500 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है.
साथ ही, EMI ऑप्शन ₹717 प्रति महीने से शुरू होता है. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कंडीशन और मॉडल के हिसाब से आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं.
हालांकि ध्यान रहे, अमेजन पर मॉडल पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट में कभी भी बदलाव हो सकता है. इसलिए अच्छे से ऑफर्स चेक कर ही खरीदारी करें.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Motorola Edge 60 Stylus में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. यह 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकता है. साथ ही इसमें बिल्ट-इन स्टाइलस दिया गया है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह Android 15 पर चलता है और Moto UI फीचर्स के साथ आता है.
कैमरे कि बात करें, तो इसमें OIS स्पोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इसमें 68W के फास्ट टर्बो चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है.
मॉडल में क्या है खास?
इस मॉडल में सबसे खास है इसके साथ आने वाला Stylus Pen है. इस पेन से यूजर्स न सिर्फ स्केच ही बना सकते हैं, बल्कि उसे AI की मदद से बदल भी सकते हैं. इतना ही नहीं, इसकी फास्टचार्जिंग और ज्यादा देर तक चलने वाली बैटरी स्पोर्ट से आप घंटों मूवीज से लेकर गेमिंग तक का मजा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Apple iPhone Air पर मिल रहा सीधे ₹20000 की छूट, जानें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




