डक्किी तोड़ कर दो लाख रुपये की चोरी

Updated at : 19 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
डक्किी तोड़ कर दो लाख रुपये की चोरी

डिक्की तोड़ कर दो लाख रुपये की चोरी नवादा (सदर). शहर के भीड़ वाले पुरानी बाजार में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे दो लाख रुपये चुरा लिये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के रसूलनगर निवासी मोहम्मद मुस्तफा मंगलवार को जमीन की […]

विज्ञापन

डिक्की तोड़ कर दो लाख रुपये की चोरी नवादा (सदर). शहर के भीड़ वाले पुरानी बाजार में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने एक बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे दो लाख रुपये चुरा लिये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के रसूलनगर निवासी मोहम्मद मुस्तफा मंगलवार को जमीन की बिक्री के बाद प्राप्त दो लाख रुपये को भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने गये थे. परंतु, लिंक फेल होने के कारण वे पैसे लेकर वापस घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में पुरानी बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए बाइक को खड़ा किया. सामान की खरीदारी कर वापस लौटने पर मोहम्मद मुस्तफा ने अपने बाइक की डिक्की टूटा पाया. उसमें रखे दो लाख रुपये भी गायब था. इस संबंध में स्थानीय थाने को लिखित सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन