सड़कों पर बने गड्ढे, हो रही दुर्घटनाएं

सड़कों पर बने गड्ढे, हो रही दुर्घटनाएं शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बना है गड्ढा ठेकेदारों के गलत निर्माण के कारण बनी यह समस्याफोटो-7,8,9प्रतिनिधि, नवादा (नगर)प्रजातंत्र चौक, इंदिरा गांधी चौक सहित शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर गड्ढे व बेतरतीब तरीके से किये गये सड़क निर्माण के कारण ये सड़के एक्सीडेंट जोन में बदल […]
सड़कों पर बने गड्ढे, हो रही दुर्घटनाएं शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर बना है गड्ढा ठेकेदारों के गलत निर्माण के कारण बनी यह समस्याफोटो-7,8,9प्रतिनिधि, नवादा (नगर)प्रजातंत्र चौक, इंदिरा गांधी चौक सहित शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर गड्ढे व बेतरतीब तरीके से किये गये सड़क निर्माण के कारण ये सड़के एक्सीडेंट जोन में बदल गयी है. अस्पताल रोड से प्रजातंत्र चौक आने के क्रम में चौक के पास लगभग डेढ़ फुट से अधिक ऊंचाई है. खास कर मेन रोड की तरफ जानेवाली गाड़ियों को उस बड़े गड्ढे से बचना पड़ता है. प्रत्येक दिन वहां पर रिक्शा पलटने या बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं होते रहती है. ट्रैफिक पुलिस के जवान भी वहां पर इस गड्ढे के कारण जाम छुड़वाने में परेशान रहते है. चार पहिया वाहनों के इस गड्ढे में फंस जाने के बाद काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. कुछ इसी तरह की स्थिति इंदिरा गांधी चौक पर भी देखने को मिलता है. चौक से स्टेशन रोड की ओर जानेवाली सड़क काफी नीचे हो गयी है. स्टेशन रोड से इंदिरा गांधी चौक पर चढ़ने के लिए बड़ा ठोकर बन गया है. जो तेज आती गाड़ियों के लिए दुर्घटना का कारण बनती है. वहीं रिक्शा व अन्य छोटी गाड़ियां ऊंचा-नीचा होने के कारण अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होती है. शहर के कदमकुआं चौक के पास भी सड़कों में गड्ढे बने हैं. जहां अक्सर गाड़ियां फंसती है व जाम का कारण बनती है. ठेकेदारों के गलत तरीके से निर्माण के कारण यह समस्या बनी है. एक ओर जहां सड़क को 12 से 16 इंच तक बढ़ा दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर सड़क पर स्लोपिंग नहीं बनाया गया है. इसके कारण यह सभी सड़के दुर्घटना का कारण बन रहे है. ठेकेदारों की गलती का खामियाजाठेकेदारों द्वारा गलत तरीकों से सड़कों का निर्माण किये जाने के कारण शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर गड़बड़ी देखने को मिल रही है. प्रजातंत्र चौक पर अस्पताल रोड की ओर जानेवाली सड़क ऊंची हो गयी है. वहीं, अन्य सड़कें नीची है, लेकिन ठेकेदारों ने सड़क निर्माण के समय न तो सही से स्लोपिंग बनाया और न ही सड़क के किनारे मिट्टी देकर उस गड्ढे को भरा गया है. वही स्थिति इंदिरा गांधी चौक पर देखने को मिलती है. स्टेशन की ओर जानेवाली सड़क नीची हो गयी है. ठेकेदारों ने निर्माण के समय स्लॉप देकर इसे नीचली सड़क से नहीं मिलाया है. इसके कारण सीधे तौर से 12 से 16 इंच का बड़ा गड्ढा बन गया है. पंपूकल चौक के पास भी यही स्थिति है. हालांकि, कई स्थानों पर सड़क निर्माण के बाद सही तरीके से स्लोपिंग मिला देने के कारण कई सड़कों की स्थिति बेहतर है. दुर्घटना व जाम का कारणलगभग सभी चौक-चौराहों पर नये सड़क निर्माण के कारण बने गड्ढे दुर्घटना व जाम का कारण बनते हैं. गड्ढे के कारण जगह रहने के बाद भी लोग गाड़ियों को किनारे नहीं कर पाते हैं. वहीं, गड्ढे में फंस कर अक्सर रिक्शा व अन्य गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती है. यह समस्या लगभग प्रत्येक दिन देखने को मिलता है. सभी प्रमुख सड़कों पर इस तरह की समस्या होने के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




