बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण अकबरपुर. डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ राधा रमण मुरारी व सीओ निर्मल राम ने प्रखंड में संचालित क आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पचरूखी कोठी में संचालित केंद्र संख्या 166 पर पहुंचे जहां केंद्र बंद मिला. इसके बाद वह […]
बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण अकबरपुर. डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ राधा रमण मुरारी व सीओ निर्मल राम ने प्रखंड में संचालित क आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पचरूखी कोठी में संचालित केंद्र संख्या 166 पर पहुंचे जहां केंद्र बंद मिला. इसके बाद वह महिमा बिगहा गांव स्थित केंद्र संख्या 82 की जांच की. जांच में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति काफी कम पायी तथा पंजियों के संधारण में भी काफी विसंगति मिली. इसके कारण पंजियों को जब्त कर लिया गया. यहां टीएचआर का वितरण भी नहीं हो रहा था. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 लोदीपुर, केंद्र संख्या-78 व 79 पचरूखी पश्चिमी व उत्तर की जांच की. ये सभी केंद्र बंद पाये गये. बीडीओ राधारमण मुरारी ने बताया कि बंद पाये केंद्रों पर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी के पास जांच रिपोर्ट भेजा दिया गया है. माह के प्रत्येक 15 तारीख को सभी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया जाना है, लेकिन सीडीपीओ की मनमानी व सेविका की मिलीभगत के कारण एक भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण नहीं किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




