ओलिंपियाड में आरपीएस के छात्रों ने लहराया परचम

ओलिंपियाड में आरपीएस के छात्रों ने लहराया परचम फोटो-13नवादा (सदर). नवादा स्थित आरपीएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मैथेमैटिक्स इंटरनेशनल ओलिंपियाड प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए हजारों प्रतिभागियों को पछाड़ कर स्टेट व इंटरनेशनल रैंक में अपना स्थान दर्ज कराया. चौथी कक्षा के गोविंद कुमार व छठी की संजना कुमारी, राहुल कुमार, गौरव […]
ओलिंपियाड में आरपीएस के छात्रों ने लहराया परचम फोटो-13नवादा (सदर). नवादा स्थित आरपीएस कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मैथेमैटिक्स इंटरनेशनल ओलिंपियाड प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए हजारों प्रतिभागियों को पछाड़ कर स्टेट व इंटरनेशनल रैंक में अपना स्थान दर्ज कराया. चौथी कक्षा के गोविंद कुमार व छठी की संजना कुमारी, राहुल कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, संकल्प कुमार, ऋतिका कुमारी ने बेहतर अंक प्राप्त कर स्टेट रैंक में विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय के संस्थापक रामप्रवेश सिन्हा, निदेशक रंजय कुमार, प्रिंसपल गिरिजानंदन प्रसाद सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रों को मेडल प्रदान किया. स्कूल के निदेशक ने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत से छात्रों में काफी सुधार हुआ है. साथ ही पढ़ाई के प्रति उत्सुकता जागी है. इसी का परिणाम है कि छात्रों का प्रश्न ओलिंपियाड में अच्छा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




