रोकें....42 माह से बीइओ को नहीं मिला वेतन

रोकें….42 माह से बीइओ को नहीं मिला वेतन कौआकोल. प्रखंड बीइओ को 42 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके तथा उनकी परिजनों के सामने भूखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है. गौरतलब है कि कौआकोल बीइओ पर सारण जिले के मांझी प्रखंड के बीडीओ द्वारा गेहूं खरीद में गबन का आरोप लगाये जाने […]
रोकें….42 माह से बीइओ को नहीं मिला वेतन कौआकोल. प्रखंड बीइओ को 42 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके तथा उनकी परिजनों के सामने भूखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है. गौरतलब है कि कौआकोल बीइओ पर सारण जिले के मांझी प्रखंड के बीडीओ द्वारा गेहूं खरीद में गबन का आरोप लगाये जाने के कारण विगत जुलाई 2012 से आज तक अंतिम वेतन प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है. जबकि, मांझी बीडीओ द्वारा इनके विरुद्ध किये गये गबन से संबंधित प्राथमिकी करने के बाद जिला प्रबंधक, एसएफसी द्वारा इनके विरुद्ध निलामवाद 3/13-14,4/14-15 क्रमश: जिला परिवहन पदाधिकारी, सारण व उप समाहर्ता, सारण को किया गया, जिसका जवाब इनके द्वारा धारा-9 में भेजा जा चुका है. बावजूद अब तक बीइओ के वेतन पर रोक लगा रखा गया है. जिसके कारण उनके समक्ष भूखमरी की नौबत बनी हुई है. इस संबंध में कौआकोल बीइओ ने कृषि निदेशक बिहार, पटना से आवश्यक कदम उठाते हुए वेतन निर्गत किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




