एक दिन में वसूले "47 हजार

Updated at : 05 Jan 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
एक दिन में वसूले "47 हजार

बढ़ा राजस्व . रेल टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप नवादा (सदर) : रेलवे की तरफ से किऊल-गया रेलखंड पर अभियान चला कर बेटिकट यात्रियों की जांच की गयी. सोमवार को दानापुर मंडल की विशेष जांच टीम किऊल-गया के बीच जांच की. इसमें काफी संख्या में बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे फाइन […]

विज्ञापन
बढ़ा राजस्व . रेल टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप
नवादा (सदर) : रेलवे की तरफ से किऊल-गया रेलखंड पर अभियान चला कर बेटिकट यात्रियों की जांच की गयी. सोमवार को दानापुर मंडल की विशेष जांच टीम किऊल-गया के बीच जांच की. इसमें काफी संख्या में बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर उनसे फाइन वसूला गया.
सुबह में जैसे ही हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन में सवार जांच टीम का दस्ता स्टेशन पर उतरा स्टेशन पर पहले से मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया.
लोग इधर-उधर भागने लगे. जांच अभियान दल में शामिल सुरक्षा बल व टीटीई ने कई बेटिकट यात्रियों को उनसे फाइन स्वरूप लगभग 47 हजार रुपये वसूल किये. अभियान में शामिल एक टीटीई ने बताया कि विभाग द्वारा किऊल-गया रेलखंड पर पूरे एक सप्ताह तक यह अभियान चलाया जायेगा.
रेलवे को इस खंड से खर्च के अनुरूप आय नहीं होने पर विभाग ने यह अभियान शुरू किया है.उन्होंने बताया कि केजी लाइन में चलने वाले सभी ट्रेनों में रनिंग टीटीई भी यात्रियों के टिकट जांच करेंगे. बेटिकट यात्रियों से फाइन वसूली की जायेगी. फाइन नहीं भरने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. विभागीय अभियान से यात्रियों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन