प्रदेश में ठगों की सरकार

Updated at : 05 Jan 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश में ठगों की सरकार

हर प्रखंड में बीडीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन रजौली : भारतीय किसान संघ ने कार्यालय पर धरना दिया का आयेाजन किया गया. इसमें नौ सूत्री मांगों को एक पत्र बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को दिया गया. इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार के नाम पर प्रदेश में ठगों की एक जमात शासन में […]

विज्ञापन
हर प्रखंड में बीडीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन
रजौली : भारतीय किसान संघ ने कार्यालय पर धरना दिया का आयेाजन किया गया. इसमें नौ सूत्री मांगों को एक पत्र बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा को दिया गया. इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार के नाम पर प्रदेश में ठगों की एक जमात शासन में है. यह किसानों को लगातार धोखा दे रही है .
किसान संघ के जिला अध्यक्ष प्रसादी शर्मा ने बताया कि जब चुनाव जितना था, तो किसानों को बोनस के रूप में तीन सौ रुपये दिया गया और जब सरकार में वापसी हुई, तो किसानों का बोनस सरकार स्वयं खा गयी.
किसानों को धान का क्रय नहीं होने व बोनस नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने प्रखंड में धरना देकर धान के बोझों में आग लगा कर विरोध जताया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ नंदु साव ने की.
मौके पर प्रांत के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, महामंत्री मनोज कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, कपिल प्रसाद आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे.
पकरीबरावां प्रतिनिधि के अनुसार, 10 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में धरना दिया. मांगों से संबधित ज्ञापन बीडीओ को सौंप कर समस्याओं का निदान अतिशीध्र किये जाने का अनुरोध किया है.
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार व मंत्री भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मांगों में सरकारी धान खरीद की कारगर व पारदर्शी व्यवस्था किये जाने, धान खरीद के तीसरे दिन भुगतान किये जाने, धान का पिछला बकाया भुगतान किये जाने, खरीद मूल्य का भुगतान नवादा के अपेक्षा बैंक की शाखा से कराई जाने, किसानों को खाली बोरा उपलब्ध कराये जाने, आहर पैन को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. मौंके पर प्रखंड के कई किसान मौजूद थे.
नरहट प्रतिनिधि के अनुसार, किसानों से जुड़ी समस्या का समाधान के लिए सोमवार को भारतीय किसान संघ की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया़ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघ के अध्यक्ष रामरतन सिंह ने किया़
धरना कार्यक्रम के पहले भारत माता व भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया़ प्रांत महामंत्री बलराम शर्मा ने कहा की सरकार किसानों को मूर्ख बनाने का काम कर रही है़ यदि सरकार किसानों का सच्चा हितैषी है, तो वह किसानों को कृषि लागत के आधार पर मूल्य देने का काम करे़
जैविक कृषि को बढ़ावा दे. सरकारी घोषणाओं के अनुसार किसानों का जमीन का पासबुक दे. किसानों के लिए अलग से बिजली फीडर की व्यवस्था करे, ताकि हर खेत को पानी मिल सके. कृषि कार्य के लिए बंद पड़े नलकूपों को अविलंब चालू करे़
उन्होंने कहा कि सरकारी घोषणाओं के बाद भी अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है़ श्री शर्मा ने धान क्रय केंद्र अतिशीध्र खोले जाने पर बल दिया़ जिला मंत्री ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की समस्या है कि हमारे जिला में धान क्रय केंद्र देर से खोला जाता है़ और जल्द ही धान की खरीदारी बंद कर दिया जाता है़ उन्होंने कहा की विगत वर्ष मार्च में ही धान की खरीदारी बंद कर दिया गया था.
जिसका धान खरीदा गया था उसके रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया गया. धरना कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया़ इस मौके पर हरि यादव, उपाध्यक्ष विरेश कुमार सिंह, विजय सिंह, नवल सिंह, कृष्णा सिंह, उमेश प्रसाद कुशवाहा, कपिल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, सर्वेश सिंह, पुनम देवी, सुला देवी आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन