सावत्रिीबाई फुले की मनी जयंती

Updated at : 03 Jan 2016 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
सावत्रिीबाई फुले की मनी जयंती

सावित्रीबाई फुले की मनी जयंती नवादा (नगर). बामसेफ द्वारा 19 वीं सदी के महान महिला नेत्री एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. पुरानी जेल रोड स्थित नगर मध्य विद्यालय में बामसेफ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई […]

विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले की मनी जयंती नवादा (नगर). बामसेफ द्वारा 19 वीं सदी के महान महिला नेत्री एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. पुरानी जेल रोड स्थित नगर मध्य विद्यालय में बामसेफ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने पिछड़ों व नारियों को शिक्षित करने में महान योगदान दिया है. शिक्षा की लौ से महिलाओं को जोड़ने में इन्होंने अपनी बड़ी भूमिका निभायी है. कार्यक्रम का संचालन जय राम प्रसाद ने किया. बामसेफ से जुड़े सदस्यों ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया. कार्यक्रम में आलोक कुमार, डॉ सत्यनाराण आंबेडकर, प्रो उमाकांत राय, उमेश सिंह, दशरथ साव, सुभाष, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, रामवृक्ष व सोहन सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन