अहिबरन जयंती पर एक जुट हुए बरनवाल समाज

अहिबरन जयंती पर एक जुट हुए बरनवाल समाज समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मचाये धमालफोटो-9प्रतिनिधि, नवादा (सदर)बरनवाल समाज के आदि गुरु महाराजा अहिबरन की जयंती रविवार को नगर भवन में धूमधाम के साथ मनायी गयी. जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे बरनवाल समाज के […]
अहिबरन जयंती पर एक जुट हुए बरनवाल समाज समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मचाये धमालफोटो-9प्रतिनिधि, नवादा (सदर)बरनवाल समाज के आदि गुरु महाराजा अहिबरन की जयंती रविवार को नगर भवन में धूमधाम के साथ मनायी गयी. जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे बरनवाल समाज के लोगों ने महाराजा अहिबरन के बताये मार्गों पर चलने के साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया. बद्री नारायण गुप्त की अध्यक्षता में जयंती समारोह का उद्घाटन समाज के नालंदा के सीओ सतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश चंद्र बरनवाल व महिलाध्यक्ष शीला बरनवाल आदि प्रतिष्ठित लोगों द्वारा किया गया. इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर धमाल मचाया. इससे पूर्व आयोजित चित्रांकण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए बद्री नारायण गुप्त ने कहा कि महाराजा अहिबरन ने समाज में फैले कुरीतियों को दूर कर समाज के विकास की बात कही थी. आज हम सबों को भी ऐसे ही कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए. लगाये गये अलग-अलग स्टॉलनगर भवन में महाराजा अहिबरन जयंती समारोह के मौक पर अलग-अलग स्टॉल लगा कर लोगों को सुविधा प्रदान की गयी. बरनवाल सेवा समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि अशोक कुमार तथा रविकांत व शशिकांत द्वारा कॉफी स्टॉल, सुनील जी ज्वेलर्स व विवेक चंद्रधीर द्वारा पानी का नि:शुल्क स्टॉल, सुबोध जी व सतीश कुमार द्वारा बिस्कुट स्टॉल भी लगाया गया था. सम्मानित किये गये प्रतिभागीअहिबरन जयंती के मौके पर आयोजित तीन प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. समिति के सह सचिव भोला प्रसाद तथा दिलीप कुमार ने बताया कि चित्रांकण में जेसिका राज प्रथम, अभिषेक द्वितीय तथा गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में श्वेता कौर प्रथम, प्रियांशु वैष्णवी द्वितीय व प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह मौखिक प्रश्नोत्तरी में शुभम कुमार प्रथम, अश्वनी आनंद द्वितीय व हर्ष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. रिकॉडिंग डांस पर बच्चों की शानदार रही प्रस्तुति जयंती महोत्सव के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भव्य प्रस्तुति देकर धमाल मचाया. उद्घोषक कुमार गौरव व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रितेश कुमार झन्नु ने बताया कि गुनगुन, श्रुति, अन्नु प्रिया, स्वीटी बरनवाल, शिल्पी बरनवाल, इशिका, जेसिका, खुशी, श्रेया, अश्विनी आनंद, ख्याति कुमारी, प्रियंका रानी, सुरभि कुमार, पीहू कुमारी, सौम्या, स्वाती, कोमल भारती ने अलग-अलग रिकॉडिंग गीत पर डांस कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया. झन्नु ने बताया कि ऋतु, कनीका, नीशा तथा सौम्या का लघु नाटिका भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया. इस मौके पर ठाकुर लाल, अरुण कुमार, जय राम प्रसाद, मनीष कुमार संतोष, नरेश बरनवाल, सुजीत कुमार, सुशीला बरनवाल, संध्या बरनवाल, सुनीता बरनवाल, डॉ मनोज कुमार, सावित्री बरनवाल व रेखा बरनवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




