बदलपुर में श्रमदान से सड़क नर्मिाण कार्य शुरू

बदलपुर में श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य शुरू 12 फुट चौड़ी व तीन सौ फुट लंबी फतेहपुर मोड़ तक बनायी जायेगी सड़क फोटो-8प्रतिनिधि, नरहटसड़क नहीं रहने का दंश झेल रहे बदलपुर गांव के लोगों द्वारा श्रमदान से 12 फुट चौड़ी व तीन सौ फुट लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. गांव के पश्चिम […]
बदलपुर में श्रमदान से सड़क निर्माण कार्य शुरू 12 फुट चौड़ी व तीन सौ फुट लंबी फतेहपुर मोड़ तक बनायी जायेगी सड़क फोटो-8प्रतिनिधि, नरहटसड़क नहीं रहने का दंश झेल रहे बदलपुर गांव के लोगों द्वारा श्रमदान से 12 फुट चौड़ी व तीन सौ फुट लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. गांव के पश्चिम सटे नदी होने के कारण बरसात के दिनों में गांव के लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता था़ इस समस्या का समाधान के लिए आपसी तालमेल के बाद वरीय शिक्षक कामता सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बना कर श्रमदान से सड़क का निर्माण करने के निर्णय के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है़ सड़क बदलपुर गांव के पैक्स गोदाम के पास से गोवासा सौदापुर सड़क जो फतेहपुर मोड़ तक जाती, उस रोड से जोड़ा जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से गांव के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है़ इस कार्य में सुरेश सिंह, संजय सिंह उर्फ मांगों सिंह, अरविंद सिंह, डाॅ सत्येंद्र सिंह, श्रर्वेश सिंह, विद्याचरण सिंह, सियाशरण सिंह व शिवनंदन सिंह आदि लोग तन-मन-धन से सहयोग कर रहें है़ं संपर्क पथ बनाने में जेसीबी का भी सहयोग लिया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




