स्वामी विवेकानंद पर क्विज कल

Updated at : 02 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद पर क्विज कल

स्वामी विवेकानंद पर क्विज कल नवादा (नगर). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन चार जनवरी को होगा. जिला संयोजक जितेंद्र कुमार व संगठन मंत्री अंकित शाही ने बताया कि दो ग्रुपों में बांट कर परीक्षा का आयोजन होना है. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाया […]

विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पर क्विज कल नवादा (नगर). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन चार जनवरी को होगा. जिला संयोजक जितेंद्र कुमार व संगठन मंत्री अंकित शाही ने बताया कि दो ग्रुपों में बांट कर परीक्षा का आयोजन होना है. जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. पहली पाली में 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी व दूसरी पाली में इंटर से ऊपर के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. परीक्षा में सौ अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे. 75 अंकों का सवाल सामान्य ज्ञान से होगा. जबकि, 25 अंक के प्रश्न स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित रहेंगे. प्रतियोगिता में सफल होनेवाले विद्यार्थियों को 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जयंती पर पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन