स्कूल की समस्या को लेकर विधायक से मिले

Updated at : 02 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल की समस्या को लेकर विधायक से मिले

स्कूल की समस्या को लेकर विधायक से मिले नवादा (नगर). केंद्रीय विद्यालय शुरू कराने को लेकर आ रही कठिनाईयों व अन्य समस्याओं को लेकर कन्हाई इंटर स्कूल का प्रतिनिधिमंडल विधायक राजबल्लभ प्रसाद से मिला. प्राचार्य रामशरण प्रसाद की अगुआई में स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी इनके आवास पर जाकर मुलाकात किये व स्कूल […]

विज्ञापन

स्कूल की समस्या को लेकर विधायक से मिले नवादा (नगर). केंद्रीय विद्यालय शुरू कराने को लेकर आ रही कठिनाईयों व अन्य समस्याओं को लेकर कन्हाई इंटर स्कूल का प्रतिनिधिमंडल विधायक राजबल्लभ प्रसाद से मिला. प्राचार्य रामशरण प्रसाद की अगुआई में स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी इनके आवास पर जाकर मुलाकात किये व स्कूल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्राचार्य ने इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय में अध्यापन कार्य शुरू कराने के लिए सहयोग देने की अपील किया व स्कूल परिसर में शौचालय, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक से मिलने वालों में शैलेश कुमार रंजन, रवींद्र कुमार पांडेय, राकेश रंजन, राहुल पासवान, शशि पासवान, सुनील कुमार, मुरली मनोहर, अजय कुमार, वीरेंद्र कैथोड, विभा कुमारी, रेखा भारती, प्रमिला विश्वकर्मा, शीला सहाय, मंजु कुमारी आदि प्रमुख थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन