अवैध रूप से कोयला लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

अवैध रूप से कोयला लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ापुलिस के ढीलसील रवैया के कारण पकड़ाया चालक व उप चालक थाना परिसर से हुआ फरारजांच चौकी पर गये पत्रकारों से बॉर्डर कमिश्नर ने मिलने से किया इंकारप्रतिनिधि, रजौली शनिवार की सुबह समेकित जांच चौकी से कोयला लदे एक ट्रक (जेएच 12 डी 8015) बिना जांच […]
अवैध रूप से कोयला लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ापुलिस के ढीलसील रवैया के कारण पकड़ाया चालक व उप चालक थाना परिसर से हुआ फरारजांच चौकी पर गये पत्रकारों से बॉर्डर कमिश्नर ने मिलने से किया इंकारप्रतिनिधि, रजौली शनिवार की सुबह समेकित जांच चौकी से कोयला लदे एक ट्रक (जेएच 12 डी 8015) बिना जांच कराये ही जांच चौकी पास हो गया. इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष को दूरभाष पर दी. इसके बाद थानाध्यक्ष ने एनएच 31 पर उक्त वाहन को हरदिया मोड़ के समीप पकड़ लिया. ट्रक की जांच करने पर पता चला कि जांच चौकी पर तैनात कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर विक्की कुमार व जेसी सुरेश प्रसाद ने नाजायज तरीके से अवैध रुपये लेकर उक्त वाहन को बिना जांच के ही छोड़ दिया है. इसके बाद थाना के एसआइ सुधाकर कुमार ने ट्रक को एनएच 31 के किनारे एक लाइन होटल पर लगा कर उसके चालक व उपचालक को पकड़कर थाना लाये. चालक व उपचालक को थाना में तैनात मुंशी व चालक चंद्रदीप सिंह के हवाले कर दिया गया. लेकिन, थाना में कार्यरत मुंशी व चालक ने उक्त ट्रक के मालिक से संपर्क कर दोनों को थाना परिसर से भगा दिया. जब इसकी सूचना एसएचओ को हुई, तो उन्होंने मुंशी व चालक को बहुत खरी-खोटी सुनाया. घटना की सूचना के बाद जब पत्रकारों की टीम समेकित जांच चौकी पर पूछताछ करने पहुंची, तो वहां के जेसी ने पत्रकारों से मिलने से साफ इंकार कर दिया. जबकि, वहां तैनात सीटीओ विक्की कुमार कुछ भी बताने से अपने आप को असक्षम बताया. इससे यह बात साफ हो जाता है कि समेकित जांच चौकी से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोडेड व आपत्तिजनक सामान लदे ट्रक बिना रोक-टोक के ही पास हो जाता है. इससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




