निरंकारी आश्रम में मना नव वर्ष का उत्सव

Updated at : 01 Jan 2016 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
निरंकारी आश्रम में मना नव वर्ष का उत्सव

निरंकारी आश्रम में मना नव वर्ष का उत्सव नवादा (नगर). निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने मालगोदाम स्थित आश्रम सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया. नव वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आये भैया-बहनों ने बाबा हरदेव सिंह महाराज को याद किया तथा नये साल में बुराई, निंदा, नफरत को त्याग मानव सच्चे मार्ग पर […]

विज्ञापन

निरंकारी आश्रम में मना नव वर्ष का उत्सव नवादा (नगर). निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने मालगोदाम स्थित आश्रम सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया. नव वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आये भैया-बहनों ने बाबा हरदेव सिंह महाराज को याद किया तथा नये साल में बुराई, निंदा, नफरत को त्याग मानव सच्चे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. सत्संग में आये स्वामी जी ने कहा कि लोग अपनी बुद्धि से बुद्धिमान से नहीं कहे जाते बल्कि गुरु के द्वारा प्राप्त ज्ञान से ही आगे बढ सकते है. मंच पर विराजमान उतराखंड से आये आशीष जी महाराज ने निरंकारी मिशन के निराकार परमात्मा की जानकारी दिया तथा कहा कि निराकार परमात्मा युगों-युगों से कायम है. सृष्टि के नष्ट हो जाने पर भी यह कायम रहेगा. दुनियां में कही भी आदमी बनाने का कारखाना नहीं है्. सत्यगुरु बाबा जी आश्रम के माध्यम से मानव बनाने का काम कर रहे है. कार्यक्रम में राजगीर, गिरियक, सिउर, कोरमा सहित अन्य स्थानों से हजारों लोग भाग लिये. मौके पर सुजीत, मोहन, मिथिलेश, मुकेश, कृष्णदेव, मीरा, चंचला, सुनीता, गायत्री आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में लंगर के रूप में खिचरी प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन