सड़क हादसे में शक्षिक की मौत

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत रजौली. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदा के शिक्षक सुजय सिंह का निधन सड़क दुर्घटना में हो गयी. गौरतलब है कि शिक्षक सुजय सिंह विद्यालय में पढ़ाकर अपने पैतृक घर सिकंदरा जिले के कर्मा गांव जा रहे थे. रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया. […]
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत रजौली. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदा के शिक्षक सुजय सिंह का निधन सड़क दुर्घटना में हो गयी. गौरतलब है कि शिक्षक सुजय सिंह विद्यालय में पढ़ाकर अपने पैतृक घर सिकंदरा जिले के कर्मा गांव जा रहे थे. रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया. इससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इसको लेकर रजौली प्रखंड के दर्जनों शिक्षक उनके पैतृक गांव पहुंचे. शिक्षकों ने उनके परिवार को ढांढ़स बंधाया. इस मौके पर नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, चंदन कुमार, महफूज आलम, कुणाल सिंह, संजय कुमार, पुरूषोत्तम पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




