स्कूल के लिए सड़क पर उतरीं छात्राएं

स्कूल के लिए सड़क पर उतरीं छात्राएं दोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्लस टू करने की उठायी मांग फोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)हिसुआ प्रखंड के दोना पंचायत के दोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्रोन्नत कर उच्च माध्यमिक विद्यालय करने की मांग को लेकर स्कूल की छात्राएं गुरुवार को सड़क पर उतर आयीं. स्कूल से चल कर समाहरणालय […]
स्कूल के लिए सड़क पर उतरीं छात्राएं दोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्लस टू करने की उठायी मांग फोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)हिसुआ प्रखंड के दोना पंचायत के दोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्रोन्नत कर उच्च माध्यमिक विद्यालय करने की मांग को लेकर स्कूल की छात्राएं गुरुवार को सड़क पर उतर आयीं. स्कूल से चल कर समाहरणालय पहुंची छात्राओं ने डीएम को इससे संबंधत एक ज्ञापन भी सौंपा. छात्राओं ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के निदेशक द्वारा 27 अगस्त को दोना पंचायत के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफलपुरा को उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दे दिया गया, जो मापदंडों के अनुसार नहीं है. छात्राओं ने कहा कि दोना मध्य विद्यालय को उच्च माध्यम विद्यालय का दर्जा देने की मांग को लेकर एक माह पहले भी वह यहां आकर गुहार लगायी थी. परंतु, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. डफलपुरा के मुकाबले उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोना में छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है. इसके बाद भी विभाग द्वारा डफलपुरा मध्य विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया. डीएम से मिल कर ज्ञापन सौंपने वाले में कुंदन सिंह, राकेश रौशन, उपेंद्र विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विभा कुमारी, रानी कुमारी, नीलम कुमारी, मीनू कुमारी सहित दर्जनों छात्राएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




