तीन मोस्ट वांटेड भेजे गये जेल

Updated at : 31 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
तीन मोस्ट वांटेड भेजे गये जेल

तीन मोस्ट वांटेड भेजे गये जेल नवादा (सदर). गुरुवार को जिले के तीन मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना निवासी भैरो यादव को पुलिस ने दूसरे के नाम पर सीम इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भैरो […]

विज्ञापन

तीन मोस्ट वांटेड भेजे गये जेल नवादा (सदर). गुरुवार को जिले के तीन मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना निवासी भैरो यादव को पुलिस ने दूसरे के नाम पर सीम इस्तेमाल कर रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भैरो यादव पर पहले ही घर में घुस कर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था. जेल से छुटने के बाद भैरों ने पीड़ित परिजनों को फिर से धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस भैरो को तलाश कर रही थी. पुलिस ने रोह थाना के ओहारी निवासी धर्मेंद्र राजवंशी को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कौआकोल पुलिस ने भी कई माह से फरार बरौन निवासी वारंटी शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि जिले में अपराधियों के लिए जेल के अलावे कोई जगह नहीं है. अपराध की घटना को अंजाम देनेवाले कानून से बच नहीं पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन