बीडीओ व मुखिया में हुई तनातनी

Updated at : 10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ व मुखिया में हुई तनातनी

बीडीओ व मुखिया में हुई तनातनी मुखिया ने नये सचिव के कार्यशैली पर उठाया सवालरजौली. टकुआटाड़ के पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह व बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर करीब एक माह पहले तनातनी हो गयी थी. इसके बाद बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र ने टकुआटाड़ में दूसरे पंचायत सचिव राजेंद्र पासवान को […]

विज्ञापन

बीडीओ व मुखिया में हुई तनातनी मुखिया ने नये सचिव के कार्यशैली पर उठाया सवालरजौली. टकुआटाड़ के पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह व बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर करीब एक माह पहले तनातनी हो गयी थी. इसके बाद बीडीओ अमरेश कुमार मिश्र ने टकुआटाड़ में दूसरे पंचायत सचिव राजेंद्र पासवान को पंचायत का पदभार सौंप दिया. इसके बाद टकुआटांड़ के मुखिया राजेंद्र यादव ने बीडीओ से दूसरे पंचायत सचिव को पदभार देने का आग्रह किया. मुखिया का कहना हैं कि राजेंद्र पासवान को कार्य में शिथिल रवैये के कारण उन्हें जोगियामारण, सिरोडाबर, मुरहेना, हरदिया व धमनी पंचायत के मुखिया के आग्रह पर उसे उक्त सभी पंचायतों से हटा दिया गया है. मुखिया ने बताया कि यह पदभार लेने व देने का काम अभी तक किए हैं. कोई भी विकास का काम करने में सार्थक नहीं है. जबकि, टकुआटाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित थाना व अन्य विभागों के कार्यालयों का मुख्यालय का पंचायत है. ऐसे में इनके आने से विकास कार्य बाधित हो जाने का खतरा बढ़ जायेगा. मुखिया ने कहा कि बीडीओ अपने कर्मियों के साथ मनमाने तरीके से भी कार्य कराते हैं. साथ ही यह भी कहा कि जन प्रतिनिधियों को तरजीह भी नहीं देते हैं. मुखिया को बीडीओ के चैंबर में बीडीओ ने अपने से कुरसी लेकर बैठने को कहा. इसके जबाव में मुखिया ने कहा कि जब आपके पास प्यून (चपरासी) है, तब बेल बजा कर कुरसी मंगवायें. इसके बाद बीडीओ भड़क उठे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन