वारिसलीगंज महिला कॉलेज में संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

एमएलसी नवल किशोर यादव और नीरज कुमार ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शिक्षाविदों का सम्मान और ”कप्तान साहब” की विरासत को नमन
एमएलसी नवल किशोर यादव और नीरज कुमार ने दी श्रद्धांजलिकैप्शन -कार्यक्रम में मौजूद लोग.
वारिसलीगंज.
महिला महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय कृष्णबल्लभ सिंह उर्फ कप्तान साहब की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया. कॉलेज परिसर में प्रतिमा का अनावरण भाजपा के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नवल किशोर यादव, जदयू के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नीरज कुमार और पूर्व विधायक अरुणा देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षाविदों और कर्मियों को विदाई भी दी गयी. वक्ताओं ने संस्थापक सचिव की दूरदर्शी सोच और क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की. साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षाविदों के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरुणा देवी ने की. मौके पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, शिक्षाविद डॉ गोविंद जी तिवारी, उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार, संजय कुमार तिवारी, अंजनी कुमार सिंह, जदयू नेता डॉ रविकांत कुमार उर्फ अजय सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, जिला पार्षद अंजनी कुमार, रामसकल सिंह, मुखिया राज कुमार सिंह और मीना देवी सहित कई लोग थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










