कैरीखाप तक नहीं पहुंची बिजली

Updated at : 10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
कैरीखाप तक नहीं पहुंची बिजली

कैरीखाप तक नहीं पहुंची बिजली रजौली. प्रखंड के अमावां पूर्वी पंचायत के कैरीखाप गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. लोग बिजली देखने को तरस रहे हैं. सरकार द्वारा बिजली को लेकर बड़े-बड़े वायदे किये गये हैं. कैरीखाप गांव में यह झूठा साबित हो रहा है. कैरीखाप में एक हजार घर है. गांव के […]

विज्ञापन

कैरीखाप तक नहीं पहुंची बिजली रजौली. प्रखंड के अमावां पूर्वी पंचायत के कैरीखाप गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. लोग बिजली देखने को तरस रहे हैं. सरकार द्वारा बिजली को लेकर बड़े-बड़े वायदे किये गये हैं. कैरीखाप गांव में यह झूठा साबित हो रहा है. कैरीखाप में एक हजार घर है. गांव के उमेश यादव, मंजू देवी, सुशीला देवी, छोटन यादव, कुशेश्वर यादव, संजय गांधी ने बताया कि जो भी नेता इस गांव में आते हैं. हम सभी ग्रामवासी एक ही समस्या रखते हैं. बिजली की समस्या, लेकिन सभी वायदा करके जाते है. फिर गांव की समस्या भूल जाते हैं. इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है. बिजली नहीं रहने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है. किसान बेहतर उत्पादन नहीं कर पाते हैं. सिंचाई के अभाव में फसलें मारी जाती हैं. इस पर पश्चिमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हमलोग भी कई बार बिजली के बारे में विभाग के एसडीई को आवेदन दिया है. अभी तक इस समस्या को निपटाया नहीं गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन