Redmi Note 15 SE 5G की सेल शुरू, मिल ₹2000 तक का डिस्काउंट

रेडमी नोट 15 एसई 5जी / फोटो- रेडमी
Redmi Note 15 SE 5G की पहली सेल पर कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है. फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
चाइनीज टेक कंपनी Redmi के नए मॉडल Redmi Note 15 SE 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. यह नोट 15 सीरीज का एक खास एडिशन है. इस मॉडल में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. खास बात तो यह है कि पहली सेल पर कंपनी बैंक डिस्काउंट का फायदा दे रही है, जिससे मॉडल को लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है.
क्या है कीमत और क्या मिल रहे ऑफर्स?
Redmi Note 15 SE 5G में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- 6GB RAM + 128GB की कीमत- ₹19,999
- 8GB RAM + 128GB की कीमत- ₹21,999
- 8GB RAM + 256GB की कीमत- ₹23,999
ऑफर्स कि बात करें, तो तीनों वेरिएंट्स पर कंपनी 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिससे मॉडल्स की कीमत लॉन्च प्राइस से कम हो गई है. बैंक डिस्काउंट का फायदा ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकता है.
दमदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड
Redmi Note 15 SE 5G में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन में 240Hz टच सैंपलिंग और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी है, जिससे यह स्मूद और आंखों के लिए आरामदायक बनती है. फोन IP65 और IP66 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित है, वहीं MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है. इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह डिवाइस Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है, जिससे यूजर को नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है.
कैमरा सेटअप
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (Light Fusion 400 सेंसर) और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे एक ऑल-राउंडर डिवाइस बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: Xiaomi Fan Festival 2026: स्मार्टफोन्स से लेकर Smart TV तक, सब पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




