बीडीओ ने किया पैक्स गोदाम का सत्यापन

बीडीओ ने किया पैक्स गोदाम का सत्यापन नरहट. किसानों से धान खरीद की तैयारी को लेकर पंचायत स्तर पर बने सरकारी पैक्स गोदाम का बीडीओ प्रशांत कुमार ने भौतिक सत्यापन किया़ बीडीओ ने बताया कि दस पंचायत वाले इस प्रखंड में पांच पंचायतों में पैक्स गोदाम बना है़ प्रत्येक गोदाम में 200 एमटी भंडारण की […]
बीडीओ ने किया पैक्स गोदाम का सत्यापन नरहट. किसानों से धान खरीद की तैयारी को लेकर पंचायत स्तर पर बने सरकारी पैक्स गोदाम का बीडीओ प्रशांत कुमार ने भौतिक सत्यापन किया़ बीडीओ ने बताया कि दस पंचायत वाले इस प्रखंड में पांच पंचायतों में पैक्स गोदाम बना है़ प्रत्येक गोदाम में 200 एमटी भंडारण की क्षमता है़ बाकी पांच पंचायत जैसे नरहट में गोदाम नही है़ यहां के पैक्स अध्यक्ष द्वारा गोदाम के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही हैं. शेखपुरा पंचायत में 300 एमटी की क्षमता है़ खनवां पैक्स गोदाम में 300 एमटी की क्षमता है, लेकिन यहां 100 एमटी वाला गोदाम जर्जर स्थिति में है़ यह भंडारण के लिए सुरक्षित नही है़ बभनौर व पुन्थर का पैक्स गोदाम निर्माणाधीन होने के कारण यहां भंडारण नहीं किया जा सकता है़ बीडीओ ने बताया कि बभनौर व पुंथर का निर्मानाधीन गोदाम का कार्य पूरा करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




