ऑटो पलटने से तीन जख्मी

Updated at : 02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से तीन जख्मी

ऑटो पलटने से तीन जख्मी नवादा कार्यालय. बुधवार को एक ऑटो के पलटने से इस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. नरहट के गंगापुर निवासी मुकेश कुमार, नारदीगंज के पांचू बिगहा निवासी चंदन कुमार व कौआकोल के भुआलटांड़ निवासी सुनील […]

विज्ञापन

ऑटो पलटने से तीन जख्मी नवादा कार्यालय. बुधवार को एक ऑटो के पलटने से इस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. नरहट के गंगापुर निवासी मुकेश कुमार, नारदीगंज के पांचू बिगहा निवासी चंदन कुमार व कौआकोल के भुआलटांड़ निवासी सुनील कुमार एक टेंपो से नवादा आ रहे थे. इसी दौरान नवादा-हिसुआ पथ पर बड़ैल के पास टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें टेंपो पर सवार सभी लोग जख्मी हो गये हैं. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन