बाइक व मैजिक की टक्कर में दो जख्मी

सिरदला : बाइक व मैजिक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. जमादार बिफन सिंह ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिंताजनक स्थिति होने के कारण दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मैजिक बीआर 27 बी 8937 फतेहपुर […]
सिरदला : बाइक व मैजिक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. जमादार बिफन सिंह ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिंताजनक स्थिति होने के कारण दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, मैजिक बीआर 27 बी 8937 फतेहपुर से सिरदला आ रही थी. मोटरसाइकिल बीआर 27 बी 1404 सिरदला से फतेहपुर के बड़गांव जा रही थी.
मोटरसाइकिल सवार 33 वर्षीय विपीन प्रसाद व 63 वर्षीय मुनी लाल महतो नरहट के बाजिदपुर गांव से शादी का कार्ड बांट कर अपने घर लौट रहे थे.
दोनों का बाया पैर टूट गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हथमरवा के नजदीक यह दुर्घटना हुई. मैजिक सिरदला का है, जिसे जब्त कर लिया गया है. चालक भागने में सफल रहा. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. डॉ राजीव कुमार ने बताया कि मुनी लाल माहतो का बाया पैर पुरी तरह टुट कर बाहर आ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




