एइडीओ परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी गिरफ्तार, बेगूसराय का है निवासी

Updated:
विज्ञापन
एइडीओ परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी गिरफ्तार, बेगूसराय का है निवासी

Nawada news. जिले में मंगलवार को आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एइडीओ) की परीक्षा के दौरान नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय केंद्र पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया अभ्यर्थी

दो ब्लूटूथ डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, केंद्राधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकीकैप्शन – प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा.

प्रतिनिधि, नवादा सदर

जिले में मंगलवार को आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एइडीओ) की परीक्षा के दौरान नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को दो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस घटना के बाद केंद्र पर हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र संख्या एनएडब्ल्यू4068 के हॉल नंबर तीन में वीक्षक प्रकाशवीर ने एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाईं. संदेह होने पर जब उसकी सघन तलाशी ली गयी, तो उसके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुए. पकड़े गये परीक्षार्थी की पहचान बेगूसराय जिले के मैसना गढ़पुरा निवासी बबलू कुमार (पिता जय राम वर्मा) के रूप में हुई है.

पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक सख्ती

डिवाइस बरामद होने के बाद केंद्राधीक्षक अनिल कुमार साहा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपित परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इस नकल के पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा है. इस घटना के बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं किया जायेगा. अभ्यर्थियों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुचित साधनों के प्रयोग पर न केवल परीक्षा रद्द की जायेगी, बल्कि सख्त जेल की सजा भी हो सकती है.

विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन