बालिका गृह से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
बालिका गृह से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप

Nawada News. जिला मुख्यालय स्थित बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक 16 वर्षीया किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है.

विज्ञापन

नालंदा बाल कल्याण समिति की ओर से 18 अप्रैल को आवासित की गयी थी 16 वर्षीया किशोरी

नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस तलाश के लिए कर रही तकनीकी जांच और छापेमारी.प्रतिनिधि, नवादा सदर

जिला मुख्यालय स्थित बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एक 16 वर्षीया किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी है. इस घटना ने बाल संरक्षण तंत्र और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. मामले को लेकर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार, किशोरी को नालंदा बाल कल्याण समिति द्वारा वाद संख्या 174/2026 के तहत 18 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:47 बजे नवादा बालिका गृह में आवासित कराया गया था. 21 अप्रैल की सुबह करीब 5:47 बजे जब गणना की गयी, तब किशोरी के लापता होने की बात सामने आयी. किशोरी के बिना सूचना गायब होने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया है.

पुलिस और प्रशासन सक्रिय

जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस प्रशासन से किशोरी की शीघ्र बरामदगी और सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है. बालिका गृह जैसे अति-संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले स्थान से किसी किशोरी का लापता होना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इस मामले की गहन जांच करने और सुरक्षा में चूक के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन