रजौली में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Published by :KR MANISH DEV
Published at :22 Apr 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
रजौली में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Nawada News. रजौली थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास बुधवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया.

विज्ञापन

अस्पताल में शव वाहन न होने पर भड़के परिजन, स्वास्थ्यकर्मियों से उलझने के बाद सड़क पर लगाया जाम

सिरदला से रजौली आने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

1.अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते परिजन.2.शव को एनएच-20 पर रख जाम करते लोग.

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास बुधवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया. इस हादसे में 20 से 25 साल के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद अस्पताल में शव वाहन की अनुपलब्धता को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे अस्पताल में तोड़फोड़ और घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रही. मृतकों की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के गोनपुर निवासी सूरज कुमार और लीटो कुमार के रूप में हुई है. घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक सिरदला से रजौली आ रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया.

मर्यादा और व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद अस्पताल में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब परिजनों को बताया गया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिकअप वैन में ले जाना होगा. ”गरीब के बेटे की लाश को सम्मान” न मिलता देख परिजनों का सब्र टूट गया. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और स्वास्थ्यकर्मियों से उलझ पड़े. इसके बाद वे शवों को स्ट्रेचर पर ही लादकर एनएच-20 (प्राणचक मोड़) पहुंच गए और सड़क जाम कर दी.

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटा जाम

करीब दो घंटे तक चले हंगामे और जाम के बाद सीओ कृष्णकांत चौबे और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया. प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से शव वाहन मंगवाया गया था, लेकिन आने में देर होने के कारण लोग उग्र हो गये. अस्पताल में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस को आवेदन दिया गया है.

सीसीटीवी से आरोपित वाहन की तलाश

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद गोनपुर गांव में मातम पसरा है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन